प्रशासनिक खबरें
20 May, 2026

12 लाख के खोए मोबाइल बरामद, हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हनुमानगंज पुलिस ने साइबर तकनीक और मुखबिर तंत्र की मदद से लगभग 12 लाख रुपये कीमत के 50 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

भोपाल, 20 मई ।

हनुमानगंज थाना पुलिस ने तकनीक और सूचना तंत्र के सहारे गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अधिकतम बरामदगी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर किया, जिसे गुम मोबाइलों की ट्रैकिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जानकारी के अनुसार हनुमानगंज क्षेत्र में विभिन्न समय पर मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें दर्ज हुई थीं, जिन पर गंभीरता से कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने मोबाइलों का डेटा केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल पर अपलोड कर तकनीकी ट्रैकिंग शुरू की।

जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड, कैफ रिपोर्ट और मोबाइल के अपडेट डाटा के आधार पर लोकेशन का पता लगाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 50 मोबाइल बरामद किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता साइबर तकनीक के प्रभावी उपयोग और सतर्क पुलिसिंग का परिणाम है। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित पोर्टल और नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय पर ट्रैकिंग कर मोबाइल वापस प्राप्त किया जा सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़