मध्य प्रदेश
22 May, 2026

24 मई को यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा, ग्वालियर में 6652 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

ग्वालियर में 24 मई को आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 21 केंद्रों पर 6652 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए सुरक्षा और पारदर्शिता के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ग्वालियर, 22 मई ।

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 24 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा में ग्वालियर जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6652 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जहां परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में संपन्न कराई जाएगी।

संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम सत्र प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगा। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रातः 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों से समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचने की अपील की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, बैग और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को जूते-मोजे पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जाने की अनुमति दी गई है।

परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 24 मई को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक सक्रिय रहेगा। परीक्षा संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0751-2446214 अथवा आर.आई. भगत, अधीक्षक कलेक्ट्रेट से संपर्क किया जा सकता है।

परीक्षा के लिए संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह को नोडल एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सुश्री ज्योत्सना (सेक्शन ऑफिसर) एवं सुरेन्द्र सिंह (सहायक सेक्शन ऑफिसर) को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़