अमेरिका/यूरोप
20 May, 2026

अमेरिका ने ईरान पर शिकंजा कसा, विदेशी मुद्रा कंपनी और 19 जहाजों पर प्रतिबंध

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाते हुए विदेशी मुद्रा कंपनी और 19 जहाजों पर प्रतिबंध लगाए, तेल व्यापार नेटवर्क पर कार्रवाई कर वित्तीय गतिविधियों को सीमित करने का दावा

 वॉशिंगटन, 20 मई ।

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक दबाव को और कड़ा करते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। इस ताजा कार्रवाई में एक विदेशी मुद्रा विनिमय कंपनी, उससे जुड़े कारोबारी नेटवर्क और कई जहाजों को निशाना बनाया गया है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इन माध्यमों का उपयोग ईरान अंतरराष्ट्रीय वित्तीय और तेल व्यापार को जारी रखने के लिए कर रहा था।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय के अनुसार “अमीन एक्सचेंज” नामक कंपनी ईरानी बैंकों के लिए वैश्विक स्तर पर धन हस्तांतरण और विदेशी मुद्रा लेन-देन में सहायता कर रही थी। वाशिंगटन का दावा है कि यह नेटवर्क संयुक्त अरब अमीरात, तुर्किये और हांगकांग समेत कई देशों तक फैला हुआ था और प्रतिबंधों से बचने के लिए जटिल कारोबारी ढांचे का इस्तेमाल किया जा रहा था।

अमेरिका का कहना है कि इस नेटवर्क के जरिए ईरानी संस्थानों को वैश्विक वित्तीय प्रणाली तक पहुंच मिल रही थी। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ऐसी गतिविधियां ईरान पर पहले से लागू आर्थिक प्रतिबंधों को कमजोर करती हैं।

इसी कार्रवाई के तहत अमेरिका ने 19 जहाजों को भी प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि इन जहाजों का उपयोग ईरानी तेल और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के निर्यात में किया जा रहा था। वाशिंगटन के मुताबिक इन जहाजों के जरिए विभिन्न देशों तक ऊर्जा उत्पाद पहुंचाए जा रहे थे, जिससे ईरान को आर्थिक लाभ मिल रहा था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़