प्रशासनिक खबरें
20 May, 2026

अन्नानगर ब्रिज के नीचे जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, गोविंदपुरा पुलिस की कार्रवाई

गोविंदपुरा पुलिस ने अन्नानगर ब्रिज के नीचे जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भोपाल, 20 मई ।

गोविंदपुरा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अन्नानगर ब्रिज के नीचे दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रवि गायकवाड तथा भास्कर निकम को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ताश की गड्डी और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विवरण: गोविंदपुरा पुलिस ने अन्नानगर ब्रिज के नीचे जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़