टॉप न्यूज़
20 May, 2026

भारत-इटली संबंध बने ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’, रक्षा-तकनीक में सहयोग होगा मजबूत

भारत और इटली ने अपने संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक उन्नत करते हुए रक्षा, व्यापार, तकनीक और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिली है।

रोम, 20 मई ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की राजधानी रोम में बुधवार को भारत और इटली के संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ के स्तर तक उन्नत किए जाने की घोषणा की। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों में दोनों नेताओं के बीच कई बार मुलाकातें हुई हैं, जो द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती निकटता और समन्वय को दर्शाती हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मेलोनी के नेतृत्व में भारत-इटली संबंधों को नई गति और नया आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने बताया कि भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 दोनों देशों की साझेदारी को व्यावहारिक और भविष्य उन्मुख दिशा प्रदान कर रही है और इसे समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इटली डिजाइन और प्रिसीजन के क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है, जबकि भारत अपनी प्रतिभा, बड़े पैमाने और किफायती नवाचार के लिए जाना जाता है। दोनों देशों के बीच व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है, और भारत में कार्यरत 800 से अधिक इतालवी कंपनियां इस विकास में योगदान दे रही हैं।

प्रधानमंत्री ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को दोनों देशों के गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक बताया और कहा कि यह सहयोग अब केवल सेनाओं तक सीमित नहीं रहकर रक्षा उद्योगों के सह-विकास और सह-उत्पादन तक विस्तारित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र, शिपिंग, बंदरगाह आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकॉनमी में दोनों देशों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। आतंकवाद को लेकर भारत और इटली एकमत हैं और दोनों देशों ने इसके वित्तपोषण को रोकने के लिए साझा प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अन्य वैश्विक संघर्षों पर भारत और इटली लगातार संपर्क में हैं तथा भारत का स्पष्ट मत है कि सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से ही होना चाहिए।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़