भोपाल में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत की गई, जिसका शुभारंभ महापौर मालती राय ने पीपुल्स यूनिवर्सिटी सभागार में किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और शहर में सुरक्षित परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने पिंक ई-रिक्शा योजना से जुड़ी लाभार्थी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता और सम्मानजनक पहचान स्थापित करने में सहायक बनेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस योजना को अपने रोजगार और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया और इसे सकारात्मक पहल के रूप में सराहा।
इस मौके पर आर.पी. फाउंडेशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।






.jpg)







