अपराध
23 May, 2026

बिहार जा रही गोवंश से भरी पिकअप पकड़ी, दो आरोपित गिरफ्तार

देवरिया में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिहार ले जाए जा रहे पांच गोवंशीय पशुओं से भरी पिकअप पकड़कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

देवरिया, 23 मई ।

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक पिकअप वाहन से पांच गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान एक बाल अपचारी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपितों के पास से एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा है। वाहन के आगे चल रहा बाइक सवार युवक रास्ते की निगरानी कर लाइनर की भूमिका निभा रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की कोशिश की। हालांकि गोली नहीं चल सकी। इसी बीच पिकअप चालक ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए वीर सिंहपुर के पास दोनों वाहनों को घेरकर रोक लिया।

कार्रवाई के दौरान बिहार के गोपालगंज निवासी अजय कुमार बैठा (19) और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। वहीं पिकअप चालक हेमराज यादव वाहन छोड़कर फरार हो गया। पिकअप की तलाशी में पांच गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिन्हें रस्सियों से बांधकर बेरहमी से वाहन में लादा गया था।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आयुध अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपित की तलाश के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़