राजनीति
20 May, 2026

भाजपा में संगठनात्मक बदलाव तेज, यूपी इकाई के पुनर्गठन पर मंथन

भाजपा में उत्तर प्रदेश संगठन के पुनर्गठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व के बीच बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए नए पदाधिकारियों की सूची और संगठनात्मक बदलाव पर विस्तार से चर्चा की गई।

नई दिल्ली, 20 मई ।

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को यहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और उत्तर प्रदेश के संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार यह बैठक लगभग दो घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संभावित पदाधिकारियों के नामों को लेकर भी मंथन किया गया।

जानकारी के अनुसार, पदाधिकारियों की अंतिम सूची को लेकर 21-22 मई को केंद्रीय नेतृत्व के साथ एक और दौर की चर्चा हो सकती है। इसके बाद आगामी दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश इकाई के संगठनात्मक पदाधिकारियों की नई सूची जारी किए जाने की संभावना है।

पार्टी रणनीति के तहत माना जा रहा है कि योगी मंत्रिपरिषद में संभावित विस्तार के बाद संगठन स्तर पर भी बड़े बदलाव किए जाएंगे, ताकि आगामी चुनावों के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस प्रक्रिया में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दिए जाने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के निर्वाचित होने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पुनर्गठन की भी प्रक्रिया चल रही है, जिसमें प्रदेश स्तर के नेताओं को स्थान मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी कारण प्रदेश संगठन में भी कई पद खाली होने की उम्मीद है, जिन पर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्टी नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाते हुए चुनावी तैयारियों को धार देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़