भोपाल, 19 मई ।
भोपाल में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री कंषाना ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर नागरिक की बात को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा कर उनकी कठिनाइयों को समझा और आश्वासन दिया कि सभी मामलों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तुरंत निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों को संबंधित विभागों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।
कार्यकर्ताओं ने मंत्री के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम संगठन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं तथा इससे प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आती है।






.jpg)






