कोलकाता, 23 मई ।
पश्चिम बंगाल में चल रही बुलडोजर कार्रवाई और अवैध निर्माण हटाने के अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपनी कविता के माध्यम से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने विस्थापन और प्रशासनिक कार्रवाई को मुद्दा बनाते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं।
अपनी कविता ‘दखल’ में उन्होंने अतिक्रमण, बुलडोजर कार्रवाई और कथित प्रशासनिक सख्ती का उल्लेख करते हुए असहाय लोगों की स्थिति और बढ़ते दबाव पर चिंता जताई तथा सरकार की कार्यशैली पर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल खड़े किए।
कविता में उन्होंने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी टिप्पणी करते हुए सैकड़ों गिरफ्तारियों और कार्रवाई की गति को लेकर प्रश्न उठाए, साथ ही शासकीय व्यवस्था की मानसिकता को लेकर भी टिप्पणी की।
कविता के सार्वजनिक होने के बाद राजनीतिक विवाद और गहरा गया है, जहां सत्तारूढ़ दल ने पूर्व सरकार पर अवैध कब्जों और सिंडिकेट व्यवस्था को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।




.jpg)

.jpg)






