नई दिल्ली, 19 मई।
कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की हैं।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के राज्य अध्यक्ष पद पर चंद्र प्रकाश को नियुक्त किया गया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी एडवोकेट तामी पांगु को सौंपी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से इन नियुक्तियों की जानकारी दी। दोनों नियुक्तियों को कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा मंजूरी दी गई है और यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।






.jpg)







