प्रशासनिक खबरें
19 May, 2026

डायल-112 की सतर्कता से मां से मिला मासूम, भटके बच्चे को सुरक्षित पहुंचाया घर

भोपाल, 19 मई । अयोध्या नगर क्षेत्र में घर का रास्ता भटक गए पांच वर्षीय मासूम को डायल-112 जवानों ने सतर्कता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित उसकी मां से मिलाया।

भोपाल, 19 मई ।

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में डायल-112 की तत्परता और संवेदनशील कार्यवाही से घर का रास्ता भटक गया पांच वर्षीय मासूम सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सका। समय पर मिली सहायता से चिंतित परिवार को बड़ी राहत मिली।

पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 को 18 मई को सूचना मिली थी कि अयोध्या नगर क्षेत्र के इसरो एन सेक्टर स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक छोटा बच्चा अकेला घूमता मिला है, जो अपने घर का रास्ता भूल गया है। सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर रवाना किया गया।

मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ उपनिरीक्षक मोहम्मद सादिक और पायलट वैभव दुबे ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। इसके बाद जवानों ने मासूम को वाहन में साथ लेकर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

तलाश के दौरान बच्चे की मां अपने बेटे की खोज करते हुए मिलीं। आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद डायल-112 टीम ने बच्चे को सुरक्षित मां के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस और डायल-112 सेवा का आभार जताया।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि डायल-112 सेवा केवल आपातकालीन स्थितियों में ही नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए भी हर समय संवेदनशीलता के साथ सक्रिय है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़