इंदौर, 23 मई ।
देवास जिले के टोंककला में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में गंभीर रूप से घायल दो और मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
घायलों में शामिल अजय और निरंजन का इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में उपचार चल रहा था, जहां गंभीर हालत के चलते शुक्रवार रात दोनों की मौत हो गई।
दोनों मृतक बिहार के रहने वाले बताए गए हैं और विस्फोट के बाद से लगातार अस्पताल में भर्ती थे, जबकि इससे पहले भी एक अन्य घायल की मौत हो चुकी थी।
हादसे के बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी है और शेष घायलों का उपचार भी गंभीर निगरानी में किया जा रहा है।






.jpg)







