श्योपुर, 23 मई ।
दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के लगभग 45 से 50 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे यह दुर्घटना हुई, जब बस गोवर्धन में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। बताया जा रहा है कि सभी यात्री एक ही परिवार से जुड़े थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई, जिससे वह डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जबकि राहगीरों ने तुरंत पुलिस और राहत दल को सूचना दी।
सूचना पर रैणी थाना पुलिस, एनएचएआई की एंबुलेंस और राहत टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 14 वर्षीय बालिका की हालत गंभीर बताई गई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।
हादसे में कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




_(1).jpg)

.jpg)







