नई दिल्ली, 20 मई ।
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद फिल्म का पहला लुक जारी किया गया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।
यह खास झलक 20 मई को एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर जारी की गई, जिससे फैंस का उत्साह और भी अधिक बढ़ गया। फर्स्ट लुक में भव्य विजुअल्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े पैमाने की सिनेमाई प्रस्तुति देखने को मिली, जिसने फिल्म को लेकर उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है।
निर्माताओं का दावा है कि ‘ड्रैगन’ बड़े पर्दे पर मनोरंजन का एक नया स्तर स्थापित करेगी। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और दर्शक इसके हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जबकि मुख्य भूमिका में एनटीआर नजर आएंगे। इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है।
यह फिल्म हिंदी समेत कुल पांच भाषाओं में रिलीज की जाएगी, जिससे इसे पूरे देश में व्यापक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।




.jpg)

.jpg)






