पश्चिम बंगाल
18 May, 2026

ईडी दफ्तर पहुंचा ‘सोना पाप्पू’, पूछताछ में कहा—कोई गलती नहीं की

रवींद्र सरोवर कांड से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ‘सोना पाप्पू’ ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे वित्तीय लेनदेन और कथित अवैध गतिविधियों को लेकर पूछताछ जारी है।

कोलकाता, 18 मई।

लंबे समय से तलाश के बाद विश्वजीत पोद्दार सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के सॉल्टलेक स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। फरवरी में रवींद्र सरोवर कांड में नाम सामने आने के बाद से ही जांच एजेंसियां उनकी तलाश में जुटी थीं, हालांकि इस दौरान वह सोशल मीडिया पर कई बार लाइव नजर आए लेकिन एजेंसियों की पकड़ से बाहर रहे।

ईडी कार्यालय पहुंचने के दौरान जब उनसे गिरफ्तारी की संभावना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है।

गौरतलब है कि रवींद्र सरोवर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में ‘सोना पाप्पू’ का नाम सामने आया था। अप्रैल में ईडी ने उनके आवास पर छापेमारी कर करीब दो करोड़ रुपये नकद, एक महंगी कार और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार, विश्वजीत पोद्दार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उन पर रंगदारी, धमकी तथा अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। यह भी दावा किया गया है कि कस्बा और बालीगंज क्षेत्र में कई सिंडिकेट उनके प्रभाव में संचालित होते थे, जिनसे जुड़े मामलों में कोलकाता पुलिस के एक डीसीपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

फिलहाल ईडी अधिकारी उनसे वित्तीय लेनदेन, संदिग्ध संपत्तियों और कथित सिंडिकेट नेटवर्क को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़