छत्तीसगढ़
15 May, 2026

पेट्रोल पंपों पर आपात सहायता व्यवस्था, पुलिस ने जारी किए त्वरित हेल्पलाइन नंबर

राजधानी में पेट्रोल पंपों पर भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर चस्पा कर त्वरित सहायता व्यवस्था लागू करते हुए संचालकों को सतर्कता और सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।

रायपुर, 15 मई।

राजधानी में पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ती भीड़ और सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पंप संचालकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इमरजेंसी संपर्क नंबर सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए जा रहे हैं।

इन पोस्टरों में पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना प्रभारी, डायल-112 सहित अन्य महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर शामिल किए गए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दी जा सके।

इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों को रात्रि में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने तथा नकदी के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़