पश्चिम बंगाल
15 May, 2026

नगर निकाय भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री रथीन घोष ईडी के समक्ष पेश

पश्चिम बंगाल नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में पूर्व खाद्य मंत्री रथीन घोष ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

कोलकाता, 15 मई।

पश्चिम बंगाल के नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में पूर्व खाद्य मंत्री और मध्यमग्राम से तृणमूल कांग्रेस विधायक रथीन घोष शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय के सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय पहुंचे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें कई बार तलब किया था।

सूत्रों के अनुसार रथीन घोष सुबह करीब साढ़े दस बजे ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां प्रवेश से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें किस कारण से बुलाया गया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद वे जांच अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।

ईडी नगर निकाय भर्ती घोटाले में हुई अनियमितताओं और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की गहन जांच कर रही है। इस प्रकरण में कई राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है।

जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, इस मामले से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर रथीन घोष से पूछताछ की जा रही है और जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में तीन दिन पहले पूर्व दमकल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वहीं एक दिन पहले कोलकाता पुलिस के पूर्व डीसीपी शांतनु सिन्हा विश्वास को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था और अब रथीन घोष से पूछताछ जारी है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़