मध्य प्रदेश
23 May, 2026

गंगा दशमी पर जल गंगा संवर्धन के तहत 25 मई को प्रदेशभर में होंगे आयोजन

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर 25 मई को पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक सहित जनप्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता तय की गई है, जिसके तहत जल संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

भोपाल, 23 मई ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के अवसर पर 25 मई को पूरे मध्यप्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में होने वाले इन आयोजनों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद और विधायक सहित जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय गतिविधियों में सहभागिता करेंगे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में शामिल होंगे। वहीं मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, श्री कैलाश विजयवर्गीय धार, श्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर, श्री राकेश सिंह जबलपुर, श्री करण सिंह वर्मा सिवनी, श्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, श्री तुलसीराम सिलावट देवास, श्री एदल सिंह कंषाना मुरैना, सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ, श्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, श्री विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, श्री नारायण सिंह कुशवाह निवाड़ी, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, श्री राकेश शुक्ला भिंड, श्री चेतन्य काश्यप भोपाल तथा श्री इन्दर सिंह परमार आगर-मालवा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी क्रम में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर सीहोर, श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी खंडवा, श्री दिलीप जायसवाल मंडला, श्री गौतम टेटवाल उज्जैन, श्री लखन पटेल दमोह, श्री नारायण सिंह पंवार राजगढ़, श्रीमती प्रतिमा बागरी सतना, श्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर तथा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की उपस्थिति भी विभिन्न जिलों में रहेगी, जिसमें शाजापुर, सीधी, मऊगंज, मंदसौर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, इंदौर, नीमच और पांढुर्णा शामिल हैं। इसके साथ ही कई विधायक भी पन्ना, शहडोल, बुरहानपुर, खरगौन, मैहर, बड़वानी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, उमरिया, रायसेन, दतिया, छतरपुर, कटनी और सिंगरौली सहित विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

जिला पंचायत एवं नगर पालिका स्तर पर भी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है, जिसके तहत श्योपुर, डिंडोरी, हरदा, आलीराजपुर और बालाघाट में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष कार्यक्रमों में शामिल होकर जल संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधियों में योगदान देंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़