अपराध
23 May, 2026

हैदरगढ़ पुलिस ने भैंस चोरी गिरोह का भंडाफोड़, छह शातिर चोर गिरफ्तार

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने भैंस चोरी की योजना बना रहे छह शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार, नकदी और चोरी में प्रयुक्त सामान बरामद किया।

बाराबंकी, 23 मई ।

हैदरगढ़ थाना पुलिस ने भैंस चोरी की साजिश रच रहे छह शातिर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर एक बड़े आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने रौनी अंडरपास सर्विस लेन के पास से दबिश देकर जंग बहादुर सिंह, राहुल नट, फूल कुमार नट, बचई उर्फ नन्दन, पप्पू नट और तकदीर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चाकू, 59 हजार रुपये नकद, दो टॉर्च, मोटी रस्सी, त्रिपाल, लकड़ी की फंटी और पिकअप वाहन बरामद किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह गांव-गांव घूमकर भैंसों की चोरी करता था और उन्हें पिकअप में त्रिपाल डालकर छिपाते हुए बेच देता था। हाल ही में इन्होंने ग्राम करौदी से तीन भैंस व एक पड़िया तथा फिरोजाबाद-लोनीकटरा क्षेत्र से एक भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिन मामलों में पहले से केस दर्ज थे। गिरोह के दो सदस्य राहुल और बचई पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़