नई दिल्ली, 23 मई ।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन के दौरान कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर अमेरिका के दृष्टिकोण में भारत की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों द्वारा अमेरिका में लगभग बीस अरब डॉलर का निवेश किया गया है और भारत द्वारा ‘पैक्स सिलिका’ समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं, जो द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती को दर्शाता है।
विदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से भारत और अमेरिका के संबंध और अधिक मजबूत होंगे तथा भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर कई नई और महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी सामने आएंगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ऐसे नेतृत्वकर्ता बताया जो दीर्घकालिक लक्ष्यों पर केंद्रित हैं और गंभीरता के साथ वैश्विक मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं।












