राजनीति
21 May, 2026

राहुल गांधी पर पीएम और गृहमंत्री को लेकर टिप्पणी पर शिकायत दर्ज, एफआईआर की मांग

दिल्ली में राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कर पुलिस से प्राथमिकी और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

नई दिल्ली, 21 मई।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिससे उनका राजनीतिक विवाद एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है।

यह शिकायत भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता अभिषेक दुबे ने दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी थाने में दी है, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 20 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के लिए “गद्दार” जैसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे उन्होंने भड़काऊ और अनुचित बताया है। उनका कहना है कि इस प्रकार की भाषा देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और समाज में तनाव, आक्रोश तथा असंतोष को बढ़ावा देती है, साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ भी है।

शिकायत में दिल्ली पुलिस से अनुरोध किया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिकायतकर्ता ने कहा कि राजनीति में इस तरह की अमर्यादित भाषा पर रोक लगाना आवश्यक है ताकि भविष्य में सार्वजनिक जीवन में इस प्रकार की टिप्पणियों की पुनरावृत्ति न हो सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़