नई दिल्ली, 21 मई।
फ्रेंच ओपन 2026 के सिंगल्स वर्ग का मुख्य ड्रॉ गुरुवार 21 मई को पेरिस में आयोजित किया जाएगा, जिसका आयोजन स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे और भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगा।
टूर्नामेंट 24 मई से 7 जून तक रोलां गैरोस में खेला जाएगा, जबकि ड्रॉ समारोह का सीधा प्रसारण फ्रेंच ओपन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। भारत में इसका प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा तथा लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर उपलब्ध रहेगी।
इस वर्ष फ्रेंच ओपन की कुल इनामी राशि में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिसके बाद कुल पुरस्कार राशि 6 करोड़ 17 लाख यूरो से अधिक हो गई है, वहीं पुरुष और महिला एकल वर्ग के विजेताओं को 28 लाख यूरो की राशि प्रदान की जाएगी।
पुरुष एकल वर्ग में विजेता को 2000 अंक, उपविजेता को 1300 अंक, सेमीफाइनलिस्ट को 800 अंक, क्वार्टर फाइनलिस्ट को 400 अंक, चौथे दौर तक पहुंचने वाले को 200 अंक, तीसरे दौर में 100 अंक, दूसरे दौर में 50 अंक और पहले दौर में 10 अंक दिए जाएंगे।
महिला एकल वर्ग में विजेता को 2000 अंक, उपविजेता को 1300 अंक, सेमीफाइनलिस्ट को 780 अंक, क्वार्टर फाइनलिस्ट को 430 अंक, चौथे दौर में 240 अंक, तीसरे दौर में 130 अंक, दूसरे दौर में 70 अंक और पहले दौर में 10 अंक मिलेंगे।
पुरुष युगल वर्ग में विजेता को 2000 अंक, उपविजेता को 1200 अंक, सेमीफाइनलिस्ट को 720 अंक और क्वार्टर फाइनलिस्ट को 360 अंक दिए जाएंगे, जबकि महिला युगल में विजेता को 2000 अंक, उपविजेता को 1300 अंक, सेमीफाइनलिस्ट को 780 अंक और क्वार्टर फाइनलिस्ट को 430 अंक मिलेंगे।
पुरुष एकल के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज कलाई की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जबकि महिला एकल की मौजूदा चैंपियन अमेरिका की कोको गॉफ हैं।
पुरुष युगल में पिछले वर्ष स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलेर्स और अर्जेंटीना के होरेसियो जेबालोस ने खिताब जीता था, जबकि महिला युगल में इटली की जोड़ी जैस्मिन पाओलिनी और सारा एरानी चैंपियन रही थी, और सारा एरानी ने मिश्रित युगल का खिताब भी अपने हमवतन आंद्रेआ वावासोरी के साथ जीता था।
व्हीलचेयर वर्ग में ग्रेट ब्रिटेन के अल्फी हेवेट और जापान की यूई कामिजी ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब अपने नाम किए थे।






.jpg)







