नोएडा, 21 मई।
गौतमबुद्ध नगर के नोएडा क्षेत्र के थाना जारचा इलाके के आनंदपुर गांव में बुधवार रात आई तेज आंधी के दौरान एक मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिहार निवासी 22 वर्षीय पंकज पुत्र मोहन यहां मजदूरी का कार्य करता था और बीती रात तेज आंधी के समय वह एक मकान की दीवार के नीचे खड़ा होकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था।
इसी दौरान अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






.jpg)







