रायपुर, 21 मई।
छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने महासमुंद जिले के विकासखंड बसना अंतर्गत बैगनडीह एनीकट निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र में जल संरचना से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस परियोजना के निर्माण से स्थानीय स्तर पर निस्तारी, पेयजल उपलब्धता, भूजल संवर्धन के साथ-साथ किसानों को अपने साधनों से लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। इससे कृषि गतिविधियों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है।





.jpg)







