छत्तीसगढ़
21 May, 2026

बायसन हमले में ग्रामीण की मौत, वन विभाग ने दी त्वरित सहायता

बलौदा बाजार में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान बायसन के हमले में एक ग्रामीण की मृत्यु के बाद वन विभाग ने तत्काल सहायता राशि प्रदान की और परिजनों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति देने की प्रक्रिया शुरू की।

रायपुर, 21 मई।

वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र रवान के अंतर्गत मंगलवार को तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए जंगल गए ग्रामीणों पर बायसन के हमले में एक ग्रामीण की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा बाजार वन विभाग की टीम और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी रवान द्वारा मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं, साथ ही शासन के प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार बायसन के हमले में तीन ग्रामीण घायल हुए थे, जिनमें ग्राम गजराडीह निवासी 45 वर्षीय देवेन्द्र साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने बताया कि वन विभाग की ओर से लगातार ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है और वन क्षेत्रों में सुरक्षा तथा सतर्कता बनाए रखने के प्रयास निरंतर जारी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वन क्षेत्रों में जाते समय सावधानी बरतें और विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़