छत्तीसगढ़
21 May, 2026

आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

बिलासपुर में आतंकवाद विरोधी दिवस पर जिला कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ लेकर देश की एकता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

बिलासपुर, 21 मई।

आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंकवाद तथा हिंसा का दृढ़ विरोध करने और देश की एकता, अखंडता एवं शांति को बनाए रखने का संकल्प लिया।

जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। शपथ में यह संदेश दिया गया कि आतंकवाद मानवता के लिए गंभीर खतरा है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह हिंसा और उग्रवाद से दूर रहकर शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करे।

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए यह संकल्प दोहराया कि वे सभी प्रकार की आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियों का विरोध करेंगे तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़