छत्तीसगढ़
21 May, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, आतंकवाद व हिंसा के खिलाफ ली शपथ

धमतरी में कांग्रेस भवन में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ शपथ ली तथा उनके योगदान को याद किया।

धमतरी, 21 मई।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा देश में शांति, सामाजिक सौहार्द और अहिंसा की परंपरा को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने शपथ लेते हुए कहा कि वे देश की अहिंसा और सहनशीलता की परंपरा में अटूट विश्वास रखते हैं तथा आतंकवाद एवं हिंसा का दृढ़ विरोध करेंगे। साथ ही उन्होंने मानवता, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लेखराम साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे, जिन्होंने सूचना क्रांति की शुरुआत कर देश को तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान दिलाई, युवाओं को मतदान का अधिकार देकर लोकतांत्रिक भागीदारी को सशक्त बनाया तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर ग्रामीण क्षेत्रों को सत्ता में भागीदारी का मार्ग प्रदान किया।

संगठन महामंत्री अरविंद दोषी और पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार ने कहा कि राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों और पंचायतों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 73वें और 74वें संविधान संशोधन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप देश विकास की नई दिशा में अग्रसर हुआ और उनका योगदान आज भी प्रेरणादायी है।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन योगेश शर्मा ने किया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़