रांची, 21 मई।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी लोग एकत्र होकर दुर्गा सोरेन को स्मरण कर रहे हैं, वे एक दूरदर्शी, संघर्षशील और जनभावनाओं से जुड़े नेता थे, जिनका जीवन हमेशा जनकल्याण को समर्पित रहा।
उन्होंने आगे कहा कि अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए दुर्गा सोरेन ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया, और उनके विचार तथा आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
स्मारक स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भी दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।






.jpg)







