काठमांडू, 21 मई।
भारत के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में 40 किलो चंदन की लकड़ी भेंट की गई है, जिसे मंदिर की दैनिक पूजा-अर्चना में उपयोग के लिए विधिवत रूप से मुख्य पुजारी गणेश भट्ट की उपस्थिति में पशुपति क्षेत्र विकास कोष को सौंपा गया।
मंदिर के मूलभट्ट ने बताया कि यह चंदन की लकड़ी पुष्य नक्षत्र के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह की ओर से मंदिर में नित्य पूजा के लिए अर्पित की गई है, जिससे धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा व्यवस्था को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पूर्व भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पशुपतिनाथ मंदिर में चंदन की लकड़ी भेजी जाती रही है और वर्ष 2014 में नेपाल यात्रा के दौरान उन्होंने 50 किलो चंदन अर्पित किया था, जो मंदिर की पूजा परंपरा का हिस्सा रहा है।






.jpg)







