अपराध
21 May, 2026

रामनगर में अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो पिस्टल और कारतूस बरामद

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा और कारतूस की खरीद-बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

वाराणसी, 21 मई।

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों और कारतूस की खरीद-बिक्री में संलिप्त एक आरोपित को गुरुवार को नाथूपुर गांव से गिरफ्तार किया है, जिसके पास से दो पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक बुलेट मोटरसाइकिल से अवैध असलहा लेकर पीएसी तिराहे से दुर्गा मंदिर की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान टेंगरा मोड़ भीटी निवासी नितेश पांडेय के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ रामनगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध असलहों की खरीद-बिक्री का काम करता है और ग्राहक से मिलने जा रहा था, लेकिन ग्राहक के न आने पर वह घर लौट रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने यह भी बताया कि बरामद हथियार उसने करीब एक वर्ष पूर्व बिहार के मुंगेर से खरीदे थे और उन्हें बेचने की योजना बना रहा था।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़