सरकार व नीतियाँ
21 May, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का चयन, जून से शुरू होगा सफर

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए एक हजार श्रद्धालुओं का कम्प्यूटर आधारित निष्पक्ष चयन किया गया है और यात्रा जून से अगस्त तक 20 दलों में आयोजित होगी।

नई दिल्ली, 21 मई ।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं के चयन की कम्प्यूटर आधारित प्रक्रिया पूरी की। इस बार यात्रा के लिए कुल एक हजार श्रद्धालुओं का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किया गया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यात्रियों का चयन कम्प्यूटर आधारित रैंडम ड्रॉ प्रणाली के माध्यम से किया गया। चयन के दौरान महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को समान अवसर देने का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि प्रक्रिया संतुलित और निष्पक्ष बनी रहे।

कैलाश मानसरोवर यात्रा जून माह से आरंभ होगी और अगस्त तक जारी रहेगी। चयनित श्रद्धालुओं को 20 अलग-अलग दलों में यात्रा कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक दल में 50 यात्री शामिल रहेंगे। श्रद्धालु लिपुलेख दर्रा और नाथू ला मार्ग के जरिए यात्रा पूरी करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि दोनों मार्ग अब पूरी तरह सड़क संपर्क से जुड़े होने के कारण यात्रियों को बहुत कम पैदल चलना पड़ेगा।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि चयनित श्रद्धालुओं को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है। यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा की वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी चयन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 पर संपर्क कर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़