भोपाल, 21 मई ।
मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और सुझाव मंत्री के समक्ष रखे, जिन्हें उन्होंने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के लिए भेज दिया गया, ताकि उन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि राज्य सरकार जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण सकारात्मक रहा।





.jpg)







