गुवाहाटी, 21 मई ।
गुवाहाटी के जालुकबाड़ी इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सेना की वर्दी पहने पांच बदमाशों के एक गिरोह ने रेडिसन ब्लू होटल के सामने पांच व्यवसायियों को निशाना बनाकर दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने व्यवसायियों से करीब 21 लाख 85 हजार रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन लूट लिए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे कि आखिर कैसे बदमाश सेना की वर्दी का इस्तेमाल कर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।
हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी और पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है।





.jpg)







