मध्य प्रदेश
22 May, 2026

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जिले के विभिन्न आयोजनों में करेंगे सहभागिता

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए रात्रि में अशोकनगर तथा शिवपुरी में आयोजित आयोजनों में शामिल होंगे और अगले दिन शिवपुरी एवं गुना की ओर प्रस्थान करेंगे।

अशोक नगर, 22 मई।

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे स्थानीय स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा तैयार कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंधिया शाम 4:30 बजे भोपाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और रात लगभग 8 बजे अशोकनगर पहुंचकर जैन तीर्थ थूबोन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद वे रात 9 बजे जैन तीर्थ थूबोन से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे और रात 11 बजे शिवपुरी पहुंचकर विश्राम करेंगे।

आगामी 23 मई को वे प्रातः 9:45 बजे नक्षत्र वाटिका शिवपुरी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके उपरांत गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़