मध्य प्रदेश
22 May, 2026

भोपाल में आईबीसीए प्री-समिट: वन्यजीवों के संरक्षण पर हुआ बड़ा मंथन

भोपाल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आईबीसीए प्री-समिट का आयोजन किया गया, जिसमें बिग कैट संरक्षण और भारत की जैव विविधता रिपोर्ट सहित कई डिजिटल पहलों पर चर्चा हुई।

भोपाल, 22 मई।

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर आज राजधानी भोपाल में एक महत्वपूर्ण आयोजन हो रहा है। भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम) में इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (आईबीसीए) की प्री-समिट बैठक का शुभारंभ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस आयोजन में केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह और राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने वन विभाग के विशेष रेस्क्यू ट्रक और 20 बाइक के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण मंत्रालय, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण और मप्र शासन सहित कई संस्थानों का साझा प्रयास है।

बैठक के दौरान बिग कैट संरक्षण की रणनीतियों और वन्यजीवों को बचाने के उपायों पर विशेषज्ञों ने मंथन किया। आईबीसीए के महानिदेशक डॉ. एस.पी. यादव ने संस्था के विजन को साझा किया, वहीं मध्य प्रदेश वन विभाग की ओर से भारत में चल रहे महत्वाकांक्षी चीता पुनर्स्थापन अभियान पर एक विशेष प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण प्रकाशनों और डिजिटल पहलों का अनावरण भी हुआ। इनमें 'इंडियाज बायोडायवर्सिटी रिपोर्ट 2026', नागोया प्रोटोकॉल पर आधारित राष्ट्रीय रिपोर्ट, विशेष डाक टिकट और एक नया वेब पोर्टल मुख्य हैं। साथ ही, एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग, अमरकंटक हेरिटेज साइट और पवित्र वनों के संरक्षण पर बनी लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़