छिंदवाड़ा, 22 मई।
पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे छिंदवाड़ा जिले के पर्यावरण हितैषी विनोद कुमार तिवारी को वर्ष 2025 के राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार में व्यक्तिगत अशासकीय श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
यह चयन उनके पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और जनजागरूकता के क्षेत्र में किए गए निरंतर और उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आज भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहकर उन्हें राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रथम पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें तीन लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान की महत्वपूर्ण मान्यता माना जा रहा है।






.jpg)







