भोपाल, 22 मई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 22 से 24 मई तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जिसके दौरान वे कई जिलों में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्गों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
इस दौरान वे गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ग्रामीण, निवाड़ी, छतरपुर और सतना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर संगठनात्मक विचारधारा और आगामी रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रदेश प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा आयोजित इन प्रशिक्षण वर्गों में संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और भविष्य की रणनीतियों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
22 मई को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल सुबह 11:30 बजे गुना स्थित ग्रीन माउंटेन गादेर की गुफा, ए.बी. रोड पर आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।
इसके बाद वे दोपहर 3:30 बजे अशोकनगर के थोमन जी में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
23 मई को वे सुबह 11 बजे शिवपुरी में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में भाग लेंगे और इसके बाद दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।
24 मई को तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन वे सुबह 11:30 बजे छतरपुर में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे।
इसके पश्चात शाम 6 बजे सतना में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठनात्मक दिशा और आगामी चुनौतियों पर मार्गदर्शन देंगे।
पार्टी संगठन के अनुसार इन प्रशिक्षण वर्गों का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।






.jpg)







