छत्तीसगढ़
22 May, 2026

रायपुर वासियों को बड़ी राहत, आज शाम कचना ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम रायपुर के कचना रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे, जिससे खम्हारडीह और कचना क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले भारी जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

रायपुर, 22 मई।

राजधानी वासियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। शहर के बहुप्रतीक्षित कचना रेल ओवरब्रिज का लोकार्पण आज शुक्रवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ स्थानीय विधायक पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस ब्रिज के शुरू होने से शहर के एक बड़े हिस्से को आवागमन की नई सुविधा मिलेगी।

लगभग 800 मीटर लंबाई वाले इस अत्याधुनिक ओवरब्रिज के निर्माण से खम्हारडीह और कचना समेत आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों लोगों को रोजाना के ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सकेगी।

वाल्टेयर रेलवे लाइन पर अत्यधिक ट्रेनों की आवाजाही के कारण यहाँ का फाटक हर 15 मिनट में बंद कर दिया जाता था, जिससे यात्रियों का बहुमूल्य समय बर्बाद होता था और वाहनों का लंबा काफिला जमा हो जाता था।

अब इस ब्रिज के खुलने से लोगों को जाम की समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। परियोजना की राह में कई चुनौतियां भी आई थीं।

इसकी शुरुआती लागत जहाँ 40 करोड़ रुपये निर्धारित थी, वहीं निर्माण कार्य में हुई देरी के चलते इसकी कुल लागत बढ़कर 49 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई।

वर्षों के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद आखिरकार अब यह ओवरब्रिज बनकर तैयार है। इसके शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि खम्हारडीह-कचना क्षेत्र की कनेक्टिविटी में भी आमूलचूल सुधार देखने को मिलेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़