उत्तराखंड
22 May, 2026

सरखेत में आपदा सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण

सरखेत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर मानसून से पहले सुरक्षा कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए तथा मलवा चौनेलाइजेशन और विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

देहरादून, 22 मई।

आपदा प्रभावित सरखेत क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को पहुंचकर चल रहे सुरक्षा एवं विकास कार्यों का मौके पर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण और सुरक्षात्मक कार्यों की प्रगति का आकलन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने अधिकारियों को आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा संबंधी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जमा मलबे की स्थिति का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल चौनेलाइजेशन कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्षा ऋतु से पूर्व सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, जिससे भविष्य में संभावित आपदाओं से होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सरखेत क्षेत्र में मलवा चौनेलाइजेशन एवं अन्य सुरक्षा कार्यों के लिए विधायक निधि से पांच से दस लाख रुपये तक की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है तथा जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दीक्षांत गुप्ता, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान सागर पंवार, बालम सिंह, पंचम सिंह रावत, विशाल पंवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़