उत्तर प्रदेश
22 May, 2026

बहराइच में फर्जी न्यायाधीश कार का खुलासा, वाहन सीज

बहराइच में फर्जी वीआईपी पहचान के साथ घूम रही लग्जरी कार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान पकड़कर सीज कर दिया तथा मामले में विधिक कार्रवाई शुरू की गई।

बहराइच, 22 मई।

बहराइच में गुरुवार की देर रात एक कार चालक को फर्जी तरीके से वीआईपी रौब दिखाने की कोशिश भारी पड़ गई। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान ‘न्यायाधीश’ की नेम प्लेट लगी लग्जरी कार को सीज कर दिया।

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बहराइच रोडवेज बस स्टेशन का है, जहां सीओ यातायात राज सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस और एआरटीओ प्रशासन की संयुक्त टीम सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान यूपी 32 आर जे 1805 नंबर की कार हूटर बजाकर तेज गति से निकली।

संदेह होने पर सीओ राज सिंह ने तुरंत वाहन को रोककर जांच की। जांच में पता चला कि कार पर ‘न्यायाधीश’ की नेम प्लेट लगी थी और उच्च न्यायालय का लोगो भी अंकित था। आरोप है कि चालक फर्जीवाड़े के जरिए वीआईपी प्रोटोकॉल हासिल करना चाहता था।

पुलिस और एआरटीओ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से फर्जी वीआईपी बोर्ड लगाकर घूमने वाले अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया।

सीओ यातायात राज सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड के पास चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान ही कार को रोककर जांच की गई। वाहन फर्जी निकला और चार पहिया वाहन को सीज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़