उत्तर प्रदेश
22 May, 2026

गंगा नदी में शराब सेवन वीडियो पर विवाद

वाराणसी में गंगा नदी में शराब सेवन का वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है तथा इसे सामाजिक तनाव और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर बताया गया है।

वाराणसी, 22 मई।

वाराणसी में गंगा नदी के भीतर शराब सेवन से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत होने का मामला तूल पकड़ गया है, जिस पर दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने पुलिस आयुक्त से शिकायत दर्ज कराते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं हैं बल्कि सनातन परंपरा में उन्हें अत्यंत पूजनीय एवं आराध्य स्वरूप माना जाता है और गंगा तट हिंदू समाज के लिए आस्था, पूजा, तप, साधना एवं मोक्ष का पवित्र स्थल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे पवित्र स्थल पर खुलेआम शराब सेवन कर उसका प्रदर्शन करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सामाजिक वैमनस्य बढ़ाने तथा धार्मिक वातावरण को दूषित करने का प्रयास प्रतीत होता है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में गंगा से जुड़े एक प्रकरण में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों पर गंभीर टिप्पणियां की गई थीं, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि ऐसे विषयों को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

इसके बावजूद इस प्रकार का आपत्तिजनक एवं उकसाने वाला कृत्य किया जाना गंभीर चिंता का विषय बताया गया है, साथ ही यह भी कहा गया कि वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है और धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

यह भी आशंका जताई गई है कि यदि इस प्रकार के मामलों में समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं और कानून-व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़