मुंबई, 22 मई।
मोहनलाल अभिनीत सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत दर्ज करते हुए पहले ही दिन जबरदस्त कारोबार कर सभी को चौंका दिया है।
21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन कुल 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें सबसे अधिक कमाई मलयालम संस्करण से हुई, जिसने अकेले 13.70 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
इसके अलावा फिल्म के तेलुगु संस्करण ने 1.50 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण ने 45 लाख रुपये तथा कन्नड़ संस्करण ने 20 लाख रुपये का कारोबार दर्ज किया।
फिल्म की इस मजबूत ओपनिंग का असर अन्य फिल्मों के प्रदर्शन पर भी साफ देखा गया, जहां आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने सातवें दिन केवल 2 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
वहीं सूर्या की फिल्म ‘करुप्पू’ ने सातवें दिन 10.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इसके दैनिक कलेक्शन में सबसे कम स्तरों में से एक रहा, हालांकि इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म व्यापार से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि ‘दृश्यम 3’ की मजबूत पकड़ का असर आने वाले वीकेंड पर और अधिक देखने को मिल सकता है तथा अनन्या पांडे की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है।






.jpg)







