राजस्थान
22 May, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धम्बोला गांव दौरा, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने धम्बोला गांव में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया, अटल ज्ञान केंद्रों, जल संरक्षण अभियान और खेल सुविधाओं के विकास के निर्देश दिए, तथा बच्चों के साथ खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।

जयपुर, 22 मई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के धम्बोला गांव में रात्रि विश्राम के बाद पैदल भ्रमण किया और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों को जाना। मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों से हालचाल पूछे और दुकानदारों से उनके व्यवसाय और दैनिक जीवन की जानकारी भी प्राप्त की, जिससे ग्रामीण उनकी सादगी और अपनत्व से प्रभावित हुए।

गांव भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर रुककर लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार की योजनाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने गांवों की “रामा-श्यामा” परंपरा की सराहना की और बताया कि लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए अटल ज्ञान केंद्रों की योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में युवाओं के लिए पुस्तकें, समाचार पत्र और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे गांव में रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे और आर्थिक बोझ कम होगा।

उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है और इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। तालाबों के संरक्षण और वर्षा जल के उचित प्रबंधन से जल संकट को कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने 25 मई से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ शुरू करने की जानकारी दी, जिसमें जनभागीदारी से जल संरक्षण और संचयन कार्य होंगे।

भजनलाल शर्मा ने धम्बोला गांव के खेमसागर तालाब पर पाल निर्माण और पौधारोपण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने और युवाओं को जोड़ने का भी निर्देश दिया। ग्रामीणों की मांग पर खेल सुविधाओं के विस्तार और राजकीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण कक्षा कक्ष निर्माण के आदेश भी दिए गए।

गांव भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों के बीच पहुंचे और बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित की और खेल गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों की प्रसन्नता में शामिल हुए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने धम्बोला स्थित गोवर्धन नाथ मंदिर और माताजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़