मध्य प्रदेश
22 May, 2026

ट्विशा शर्मा मामले में नया मोड़, जांच की कमान अब सीबीआई के पास

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में राज्य सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है, वहीं उच्च न्यायालय में आरोपी पति की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है और परिजनों ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

भोपाल, 22 मई।

राजधानी भोपाल में चर्चित एक्ट्रेस एवं मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। राज्य सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने पर सहमति दे दी है, जिसके बाद गृह विभाग ने शुक्रवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी।

जानकारी के अनुसार, बीस मई को जब मृतका के पिता नवनिधि शर्मा पूर्व सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे, तब उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया था। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया था कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी और यदि न्यायालय पुनः पोस्टमॉर्टम का आदेश देता है तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी। इसी बीच राज्यसभा सांसद ने भी मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी थी।

गृह विभाग की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों के अनुसार राज्य सरकार ने इस प्रकरण की जांच एजेंसी को सीबीआई को सौंप दिया है। इसके साथ ही सीबीआई को पूरे प्रदेश में इस मामले से जुड़े अपराध, साजिश और दुष्प्रेरण की जांच का पूरा अधिकार प्रदान किया गया है।

उधर, इस प्रकरण में फरार चल रहे मृतका के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी है। परिजनों ने इस याचिका का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पूर्व में राज्य सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।

इसके साथ ही पिता ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर संबंधित थाना प्रभारी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग भी की है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़