लंदन, 22 मई।
इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अंतिम टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें स्टार स्ट्राइकर हैरी केन को कप्तानी सौंपी गई है। इस चयन में कुछ बड़े और चर्चित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने भी विशेष ध्यान आकर्षित किया है। युवा खिलाड़ी कोल पामर और अनुभवी डिफेंडर हैरी मैग्वायर को इस बार टीम में स्थान नहीं मिल पाया है।
विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में 11 जून से 19 जुलाई तक प्रस्तावित है। इंग्लैंड की टीम को ग्रुप-एल में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी।
टीम चयन में गोलकीपर, डिफेंडर, मिडफील्डर और फॉरवर्ड सभी विभागों के खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिसमें जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड जैसे गोलकीपर शामिल हैं। डिफेंडर लाइन में जेड स्पेंस, मार्क गुएही, रीस जेम्स, जॉन स्टोन्स और अन्य खिलाड़ियों को जगह मिली है।
मिडफील्ड में डेक्लन राइस, जूड बेलिंघम, कोबी मैनू, जॉर्डन हेंडरसन सहित कई खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। वहीं फॉरवर्ड लाइन की कमान कप्तान हैरी केन के साथ बुकेयो साका, मार्कस रैशफोर्ड, ओली वॉटकिंस और अन्य खिलाड़ियों को सौंपी गई है।






.jpg)







