मध्य प्रदेश
22 May, 2026

जैव-विविधता संरक्षण मानवता और प्रकृति दोनों की सुरक्षा : भूपेन्द्र यादव

अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भूपेन्द्र यादव ने जैव-विविधता संरक्षण को मानवता और प्रकृति की सुरक्षा का आधार बताते हुए कई महत्वपूर्ण पर्यावरणीय उपलब्धियों और प्रयासों पर प्रकाश डाला।

भोपाल, 22 मई ।
अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जैव-विविधता भारतीय सभ्यता की आत्मा है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नर्मदा भारत की प्राचीन सभ्यताओं की पहचान रही है, जबकि अमरकंटक और पातालकोट जैसी प्राकृतिक धरोहरें प्रकृति का अनमोल उपहार हैं।
श्री यादव ने कहा कि धरती पर मौजूद जैव-विविधता ही मानव जीवन का आधार है। भोजन, दवाइयां और पर्यावरण संतुलन सभी इससे जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लक्ष्य का 90 प्रतिशत हासिल कर लिया है और वर्ष 2030 तक इसे पूरी तरह पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने “प्रोजेक्ट चीता” को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि भारत आज चीता संरक्षण में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश जैव-विविधता और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनजातीय संस्कृति सदियों से प्रकृति के साथ सामंजस्य का संदेश देती रही है और हमें उसी परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के कारण जैव-विविधता पर संकट बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है, जिनमें 33 चीतों का जन्म भारत में हुआ है। विशेषज्ञों ने कहा कि जैव-विविधता का संरक्षण केवल पर्यावरण नहीं, बल्कि मानव सभ्यता और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का भी आधार है।
|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़