धर्म / अध्यात्म
23 May, 2026

महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती के दौरान बॉलीवुड सितारों ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती के दौरान रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने विधि-विधान से दर्शन, पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उज्जैन, 23 मई।

शुक्रवार देर रात उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां रेमो डिसूजा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां तीनों ने शयन आरती में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा अपनी पत्नी के साथ करीब रात 10 बजे मंदिर पहुंचे, उनके साथ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और अभिनेता विक्की जैन भी मौजूद रहे, सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की दिव्य शयन आरती के दर्शन किए और श्रद्धा भाव से आरती में भाग लिया।

आरती के दौरान तीनों कलाकार पूरी तरह भक्ति भाव में लीन नजर आए, जिसके बाद रेमो डिसूजा, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नंदी महाराज का पूजन-अभिषेक किया तथा नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी व्यक्त कीं, इसके बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया, वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए खासा उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है जब रेमो डिसूजा और अंकिता लोखंडे महाकाल मंदिर पहुंचे हों, अंकिता लोखंडे कुछ दिन पूर्व भी अपने पति विक्की जैन के साथ यहां दर्शन के लिए आई थीं, जबकि रेमो डिसूजा भी कई बार बाबा महाकाल की शरण में आकर आशीर्वाद ले चुके हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़