सिलीगुड़ी, 23 मई।
सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एक बार फिर आग्नेयास्त्र मिलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, जहां सड़क किनारे काले प्लास्टिक में लिपटा एक देसी हथियार बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार गौरसिंहजोत क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल के शिविर के निकट शुक्रवार रात स्थानीय लोगों को सड़क किनारे काले प्लास्टिक में लिपटा हुआ एक देसी हथियार दिखाई दिया, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पानीटंकी फांड़ी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और हथियार को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बन गया है, वहीं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार वहां तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
फिलहाल पानीटंकी चौकी पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में लगी हुई है।






.jpg)







