नई दिल्ली, 23 मई।
भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि चीन अफ्रीकी देशों के साथ अपनी जीरो-टैरिफ यानी शुल्क मुक्त नीति को आगे भी जारी रखेगा।
चीनी दूतावास के प्रवक्ता शू फेइहोंग ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि चीन उन सभी अफ्रीकी देशों को शुल्क मुक्त सुविधा देने वाली पहली प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिनके साथ उसके राजनयिक संबंध स्थापित हैं।
उन्होंने कहा कि यह जीरो-टैरिफ नीति चीन और अफ्रीका के बीच व्यापक सहयोग ढांचे का हिस्सा है, जो दोनों पक्षों के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने का माध्यम है।
राजदूत ने यह भी कहा कि चीन-अफ्रीका संबंध ईमानदारी, व्यावहारिक परिणाम, मित्रता, सद्भावना, जन-जन के संपर्क और साझा विकास की भावना पर आधारित हैं, जो लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चीन अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक साझेदारी समझौतों पर हस्ताक्षर जारी रखेगा और दीर्घकालिक, स्थिर तथा पूर्वानुमेय आर्थिक सहयोग के लिए संस्थागत व्यवस्था को और मजबूत करेगा।





.jpg)







